Skip to content
shareinfoBazaar

shareinfoBazaar

  • Home
  • Stock Market
  • News
RVNL Stock

RVNL Stock: रेल्वे का यह PSU स्टॉक फिर से फॉर्म में लौट आया। एक्स्पर्ट्स ने निर्धारित किया बड़ा टारगेट

01/09/2024 by Shaheen

Table of Contents

Toggle
  • RVNL Stock News
    • RVNL PSU Stock
    • RVNL Share price क्या है?
    • RVNL Share Market Cap कितनी है?
    • RVNL Share Price Target Price 2025 क्या है?

RVNL Stock News

दोस्तों इस लेख में हम RVNL Stock के बारे में जानकारी देखने वाले है। एक ऐसा PSU जिसमे फिर से अच्छे संकेत दिखाई दे रहे है। पिछले कुछ वर्षों में देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें देश की रेल कंपनियां प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इनमें से एक Rail Vikas Nigam Ltd भी है। हाल के वर्षों में, कंपनी को रेल निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिले हैं, जिन्होंने उसके व्यापार विस्तार में योगदान दिया है और इसका सकारात्मक प्रभाव कंपनी के स्टॉक पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया है।

RVNL स्टॉक में तेजी : RVNL के स्टॉक की क्लोजिंग 29 अगस्त को 579.80 रुपए पर हुई थी। हालांकि, 30 अगस्त को वीकली क्लोजिंग के दौरान स्टॉक की ओपनिंग 584.20 रुपए पर हुई, जो एक बढ़त के साथ थी। ओपनिंग के बाद स्टॉक में लगातार वृद्धि देखी गई, और एक समय पर यह 615 रुपए तक पहुंच गया, जो कि ओपनिंग प्राइस से 5% अधिक था। हालांकि, स्टॉक की क्लोजिंग 603.55 रुपए पर हुई, जो पिछले बंद की तुलना में 4.10% अधिक है। पिछले साल की तुलना में, स्टॉक ने 5 दिनों में 4.38% की वृद्धि दर्ज की है।

दोस्तों अगर आप स्टॉक मार्केट की लैटस्ट जानकारी हर दिन पाना चाहते हो तो हमारे टेलग्रैम और व्हाट्सप्प ग्रुप को अभी जॉइन करे।

RVNL PSU Stock

RVNL Stock
RVNL Stock

कंपनी को मिल रहे निरंतर ऑर्डर : RVNL (RVNL Stock) ने हाल ही में एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से सूचित किया है कि कंपनी को दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के खड़गपुर-भद्रक खंड के 2×25 केवी सिस्टम में 132 केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब सेक्शनिंग पोस्ट के डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। फाइलिंग के अनुसार, इस ऑर्डर की कुल राशि 202.87 करोड़ रुपए है, जिसे 18 महीनों में पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ो : RVNL SHARE: इस सरकारी RAILWAY STOCK में आने वाली है भारी गिरावट, सावधान रहे

गुरुवार, 29 अगस्त को कंपनी ने बताया कि उसने पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू का उद्देश्य हाइड्रो और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना, एक मजबूत ढांचा तैयार करना, और देश एवं विदेश में संभावनाओं की खोज करना है।

मार्केट एक्सपर्ट की राय जानें : अनुसार, RVNL को लगातार मिल रहे ऑर्डर के कारण न केवल ऑर्डर बुक का विस्तार हो रहा है, बल्कि कंपनी की आय में भी वृद्धि देखी जा रही है, और भविष्य में इसमें और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में उच्च मूल्यांकन के बावजूद, तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं। गोयल का कहना है कि रेलवे सेक्टर में वृद्धि को देखते हुए RVNL (RVNL Stock) अच्छी स्थिति में है, और इसीलिए कंपनी के स्टॉक को 3 से 5 साल के लॉन्ग टर्म के लिए गिरावट के समय खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्टॉक 3 से 4 साल में 1000 रुपए तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ो : IREDA बोर्ड ने 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। शेयरों पर ध्यान रखें, तेजी की उम्मीद है!

Disclaimer:

shareinfobazaar.com का उद्देश्य भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हमारे द्वारा प्रकाशित सामग्री केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। हम SEBI-पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं और इस प्रकार, निवेश या वित्तीय सलाह सेवाएं प्रदान नहीं करते। इसलिए, आपके पैसे और निर्णयों की पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। 

RVNL Stock यह लेख बस इनफार्मेशन पर्पस के लिए है। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी SEBI-पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। इसके अतिरिक्त, हमारे द्वारा किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश सलाह नहीं दी जाती।

FAQ:

RVNL Share price क्या है?

RVNL Stock यह शेयर 603 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है|

RVNL Share Market Cap कितनी है?

RVNL stock की market cap price ₹ 1,26,644 cr. है|

RVNL Share Price Target Price 2025 क्या है?

यह शेयर 2025 में 920 रुपए से ट्रेड कर सकता है|(as per market expert advice)

Categories Home, News, Stock Market Tags RVNL Share Price, RVNL Share Price Target Price 2025, RVNL Stock
IREDA बोर्ड ने 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। शेयरों पर ध्यान रखें, तेजी की उम्मीद है!
Sugar Stock: भारत सरकार के इस निर्णय से शुगर स्टॉक्स में भारी उछाल! बड़ा मौका

Recent Posts

  • Yes Bank Share Price Target 2025
    Yes Bank Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029, 2030, 2035, 2040, 2050
  • PNB Cuts Interest Rates
    PNB Cuts Interest Rates: अब सस्ता हो गया होम लोन और कार लोन पर भी कम ब्याज! देखो नए दर
  • UltraTech Ambuja Cement share
    UltraTech Ambuja Cement share: खरीद लो अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट के शेयर, मिल गई मुनाफे की गारंटी
  • Five midcap stocks List
    Five midcap stocks: जो ब्लूचिप बन सकते हैं। अभी खरीदलों होगा बड़ा फायदा
  • Mamata Machinery IPO
    इस IPO के शेयर ग्रे मार्केट में 100% से अधिक प्रीमियम पर कर रहे ट्रेड, देखो सारी डिटेल्स

menu

  • Home
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
© 2025 shareinfoBazaar • Built with GeneratePress